चंदन नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर -71 में रहने वाले अगरबत्ती व्यापारी ने लगाई फांसी
इंदौर. कर्ज से परेशान होकर रविवार रात एक व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने धंधे में अत्यधिक कर्ज हो जाने की बात लिखी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस सुसाइड नोट सहित बयानों के आधार पर जांच कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार चंदन नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर -71 में रहने वाले 42 वर्षीय संतोष पिता गेंदालाल ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। अगरबत्ती के धंधे में अत्यधिक कर्ज हो जाने के कारण संतोष ने देर रात घर के पिछले कमरे में फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन जागे और पीछे की ओर गए तो वे फंदे पर लटक रहे थे। इसके बाद अन्य परिजनों के साथ ही पड़ोसी और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरा। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित होने के बाद पीएम के लिए शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, उसमें कर्ज की बात लिखी है।